Jaunpur News : मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Hindi News

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उसरा भादी गांव निवासी उत्कर्ष यादव पुत्र राजकिशोर यादव, आदित्य यादव पुत्र चंद्रजीत यादव और सुक्खू उर्फ सुजल यादव पुत्र भोलानाथ यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को शाहगंज कस्बे के पानदरीबा मोहल्ले के पास सुरिस गांव निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार और लाठी-डंडों से अभिषेक सिंह तथा उनके दोस्तों सूर्य प्रताप सिंह और प्रतीक सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं। सूर्य प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार उत्कर्ष यादव के खिलाफ शाहगंज थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आदित्य यादव के खिलाफ दो और सुक्खू उर्फ सुजल यादव के खिलाफ एक पूर्व मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top