Jaunpur News : मतदान कार्मिकों के डेटाबेस तैयार करने के लिये हुई प्रशिक्षण बैठक

Hindi News

जौनपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा ने किया।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मतदान कार्मिकों का डेटाबेस निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान Election Personnel Deployment System (EPDS) के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किये जाने तथा डेटा फीडिंग की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गयी।
प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी कार्मिकों द्वारा जनपद के समस्त विभागों के संबंधित पटल सहायकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को डेटा एंट्री की प्रक्रिया, आवश्यक तकनीकी पहलुओं तथा पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज करने के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही डेटा फीडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं त्रुटियों से बचने के उपायों की भी जानकारी दी गई।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें। सभी विभाग अपने यहां कार्यरत कार्मिकों का सही एवं पूर्ण विवरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही न हो तथा सभी सूचनाओं का सावधानीपूर्वक सत्यापन भी किया जाय जिससे निर्वाचन के दौरान मतदान कार्मिकों की तैनाती की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा सके।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अधिकारीगण, संबंधित पटल सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top