Jaunpur News : अन्तर-विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट फाइनल का हुआ भव्य समापन

Hindi News

जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में आयोजित स्व. समर बहादुर सिंह अंतर-विद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे और अंतिम दिन में रोमांच, ऊर्जा और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मुख्य अतिथि सत्येंद्र बहादुर सिंह सचिव यू.पी.एस.सी. स्कूल, डायरेक्टर विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल निदेशक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्हृ सम्मान स्वरूप भेंट किया। छात्रों ने सांस्कृतिक और जोशपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी।
पहला सेमीफाइनल मैच एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर बनाम मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मैच डॉ. रिजवी लर्नर्स बनाम डालिम्स पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें डालिम्स पब्लिक स्कूल विजयी रहा।
फाइनल मैच डालिम्स पब्लिक स्कूल और माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय खेला गया जिसमें माँ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय विजयी रहा जबकि तीसरा स्थान डॉ. रिजवी लनर्स ने प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सत्येंद्र बहादुर सिंह, विश्वतोष नारायण सिंह, आलोक यादव और प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने विजेता, उपविजेता और सभी टीम कोचों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल भावना और पूरे टूर्नामेंट के दौरान दिखाई गई ऊर्जा के लिए बधाई दिया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम शिक्षकगण, छात्र आदि मौजूद रहे।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top