Jaunpur News : खेत से लौट रहे युवक पर लाठी-रॉड से हमला, नौ नामजद

Hindi News

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के विशुन उर्फ गोविन्दपुर गांव में खेत से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां, पत्नी और भांजे समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मारपीट में घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बक्शा पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि गांव निवासी विनीत कुमार मिश्र 8 नवंबर को दोपहर करीब 1:50 बजे खेत देखकर लौट रहे थे। गांव के बगीचे में पहुंचते ही पड़ोसी मुकेश, नितेश, सुभाष, राजीव, रेखा, सरिता, महिमा, खुशी उर्फ अनन्या और देवेश मिश्र ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विनीत की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top