Jaunpur News : पटाखा फोड़ते समय हादसा, आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Hindi News

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में आठ वर्षीय आभास कश्यप की मौत हो गई। वह पटाखे को गिलास से ढककर फोड़ रहा था। विस्फोट के दौरान गिलास टूट गया और उसका एक टुकड़ा पेट में जा लगा। आपको बता दें कि रविवार रात आभास घर के पास ऊनी बम फोड़ रहा था। पटाखा फटने से गिलास के टुकड़े से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दादा दुखी कश्यप उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां प्रतिभा कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने बताया कि आभास तीन भाइयों में से एक था। उसके पिता राजेश कश्यप का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार मेहनत-मजदूरी और अन्य साधनों से अपना गुजारा कर रहा था।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top