Jaunpur News : सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के निधन से शोक

Hindi News
सांसद प्रिया सरोज व विधायक रागिनी सोनकर ने जताया दुःख




जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर  पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और विधायक रागिनी सोनकर सहित पार्टी के नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सांसद प्रिया सरोज और विधायक रागिनी सोनकर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। नीरज पहलवान की पहचान पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थी। केराकत विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top