Jaunpur News : पिस्टल और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पांच मुकदमे दर्ज

Hindi News


जौनपुर। खेतासराय थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी मीरापुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की बीती रात चेकिंग के दौरान आरोपी को .32 बोर की एक देशी पिस्टल और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में खेतासराय थाने में मुकदमा संख्या 262/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में वर्ष 2022 और 2023 में मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास सहित चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top