Jaunpur News : विवाद के बीच भीड़ में घुसाई बेकाबू गाड़ी, दो की मौत, सात घायल, डीएम जौनपुर पहुंचे मौके पर

Hindi News
गौराबादशाहपुर के चक मुस्तफाबाद गांव में वारदात, पांच घायलों की हालत गंभीर, घटना से मचा हड़कंप

Jaunpur News : विवाद के बीच भीड़ में घुसाई बेकाबू गाड़ी, दो की मौत, सात घायल, डीएम जौनपुर पहुंचे मौके पर

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर बेकाबू वाहन भीड़ में घुसा दिया। वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम छा गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम जौनपुर उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और मरीजों से मिलकर जानकारी ले रहे हैं।
मृतकों की पहचान अमित यादव (20) पुत्र श्रवण यादव और इंदू देवी (40) पत्नी मनोज यादव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों में विलेश यादव (24), राजनाथ यादव (65), राजकुमार (45), साहब लाल (22) और मनोज यादव (45) शामिल हैं। इसके अलावा शनि यादव (20) और किशन यादव (16) को भी चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में पिछले तीन दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हो रहा था। इसी दौरान एक पक्ष का युवक कहीं से वाहन लेकर हाईवे की ओर से लौटा और कथित तौर पर सीधे भीड़ में वाहन घुसा दिया। इससे मौके पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top