Jaunpur News : भाजपा जिलाध्यक्ष ने गौमाता को स्नान कराकर खिलाए फल और गुड़

Hindi News

खुटहन (जौनपुर)10 नवंबर गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सोमवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थित गौशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने विधि-विधान से गौसेवा की। उन्होंने गौमाता को स्नान कराया और फल व गुड़ खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के साथ उनकी नियमित देखभाल को सामाजिक दायित्व बताया। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गोसेवा और गोवंश का संरक्षण हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पर्व के अवसर पर गौशाला में मौजूद गोवंश की सेवा कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, सीटू तिवारी, राणा सिंह, ग्राम प्रधान खुशियाल, अवनीश सिंह, एडीओ पंचायत अजय मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top