खुटहन (जौनपुर)8 अक्टूबर स्थानीय बाजार स्थित सब्जी मंडी के बगल एक पंचर की दुकान में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।
कैराडीह गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान में रखे टायर, ट्यूब समेत अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे। काफी प्रयास के बाद भी कुछ बचाया नहीं जा सका। पीड़ित ने
बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की खुटहन शाखा से युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत कर्ज लेकर दुकान खोली थी। इसी कारोबार से परिवार की आजीविका चल रही थी। आग ने उनकी पूरी पूंजी बर्बाद कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर घटना की जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

