Jaunpur News : नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मां शीतला चौकिया धाम का किया दर्शन

Hindi News

जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद जौनपुर पहुंचकर कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रसिद्ध मां शीतला चौकिया धाम पहुंचकर मां शीतला के दर्शन-पूजन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवागत जिलाधिकारी के जनपद आगमन एवं कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों को गति देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top