Jaunpur News : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई और भतीजा घायल

Hindi News

तेजी बाजार। थाना क्षेत्र के बसरा गांव में लाठी डंडे से हमला कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया वही भाई और भतीजा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
 घर वालों ने बताया कि दीपावली के दिन रविवार को रात्रि लगभग 8 बजे घर में खाना- पीना खाकर दीपावली मना रहे थे उसी समय अचानक गांव के ही चौहान बस्ती के दर्जनों लोग एकजुट होकर लाठी डंडे और गड़ासी से लैस होकर घर में घुस गए  और लाठियों से वार करना शुरू कर दिए ।
हमले में घर के मुखिया रमेश यादव पुत्र रामसमुझ यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष) और इनके भाई मुन्नू यादव उम्र लगभग 50 वर्ष तथा प्रदीप यादव पुत्र मुन्नू यादव उम्र लगभग 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। 
सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस द्वारा बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां रमेश यादव की हालत गंभीर देखकर चिकित्सको की टीम ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । 
जिला अस्पताल जाते ही रास्ते में रमेश की मृत्यु हो गई । जबकि घायल दोनों लोगों को बेहतर ईलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। 
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि दीपावली की रात्रि लगभग 8 बजे की घटना है पुरानी रंजिश को लेकर हमलावर पूरी प्लानिंग करके घटना को अंजाम दिए हैं,
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को हॉस्पिटल भेजवाया गया था जिसमें रमेश यादव की मृत्यु हो गई है आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं ।

हमलावरों को पकड़ने के लिए दविश दी जा रही है ।

 तहरीर के आधार पर  रितेश चौहान, लालू, प्रेम, शिवा, शैलेश, राम सिंह, वीरे चौहान सहित एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top