Jaunpur News : वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

Hindi News



सुइथाकला। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' (48) का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अढ़नपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' ने गांव से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक अपनी पत्रकारिता की छाप छोड़ी। उन्होंने प्रतिष्ठित समाचार पत्र सामना सहित कई प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। उनके पुत्र ओमकार त्रिपाठी भी पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं।

उनके निधन पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी 'मुन्ना' के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम विदाई के समय परिजन, शुभचिंतक और पत्रकार मौजूद रहे।





#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top