Jaunpur News : महिला से छेड़छाड़ एवं दुराचार के प्रयास का आरोप

Hindi News
कार्यवाही के लिये थाने का चक्कर लगा रही पीड़िता

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आधी रात घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना के 3 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से आहत महिला कार्यवाही की मांग को लेकर थाने का चक्कर लगा रही है।

पीड़िता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक घटना 16 नवंबर की रात करीब 3 बजे की है। आरोप है कि गांव निवासी त्रिलोकीनाथ प्रजापति पुत्र सम्पति प्रजापति महिला के घर के बरामदे में पहुंचा जहां वह सो रही थी। इसी दौरान उसने महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर बगल की चारपाई पर सो रहे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। लोगों को जागता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी थी। उसका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति का आचरण पहले से भी ठीक नहीं है और वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ भी गलत हरकतें करता रहता है।

पीड़िता ने ऐसी घटनाओं से संबंधित कुछ रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही है। पीड़िता के अनुसार मंगलवार को उसने सरपतहां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी सुरेश ने मामले को जमीनी विवाद से जुड़ा बताते हुए घटना से इनकार किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मामले में जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top