Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर से खाद्यान्न समेत हजारों का सामान चोरी

Hindi News

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने रसोईघर को निशाना बनाते हुए खाद्यान्न समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बुधवार को विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक श्रीराम यादव ने रसोईघर का दरवाजा खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोर रसोईघर में रखा दो बोरा चावल, एक बोरा गेहूं, गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो टब, बाल्टी, कड़ाही, तवा, चम्मच, कटोरी और खाली बोरियां भी उठा ले गये। रसोईघर का सामान गायब देख विद्यालय के शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई।

गौरतलब है कि इन दिनों विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में रसोईघर से खाद्यान्न और बर्तनों की चोरी होने से बच्चों के मध्याह्न भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। घटना की सूचना प्रधानाध्यापक ने विभागीय उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामले में किसी विधिक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी थी।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top