Jaunpur News : समाजसेवी नैपाली जी का संकल्प सराहनीय, पवित्र एवं ऐतिहासिक: गिरीश यादव

Hindi News

लाल बहादुर यादव ने अपनी टीम के साथ बनाया ट्रस्ट, जनसमूह में किया घोषणा

जौनपुर। पिछले 26 वर्षों से लगातार जनसेवा करते हुये वैश्विक महामारी कोरोना काल में सैकड़ों लोगों की जान बचाने के साथ ही हजारों लावारिश/वारिश लाशों का अन्तिम संस्कार करने वाले समाजसेवी लाल बहादुर यादव नैपाली का संकल्प सराहनीय, पवित्र एवं ऐतिहासिक है।


उक्त बातें नैपाली यादव द्वारा आयोजित सामाजिक/धार्मिक संस्था का नामकरण एवं घोषणा समारोह में सूबे के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इसके पहले श्री यादव का कार्यक्रम संयोजक मनीष श्रीवास्तव बच्चा एवं आयोजक लाल बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से अभिनन्दन किया। साथ ही पीवीएस सेवा ट्रस्ट परिवार के अतुल मिश्रा, सावित्री देवी, मनीष श्रीवास्तव एडवोकेट, विक्की साहू, कमलेश निषाद, आशुतोष यादव, विमलेश यादव, सुभाष चन्द्र यादव ने विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन के अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डा. कमर अब्बास, डा. इरफान खान, डा. मो. अंजर, व्यवसायी जितेन्द्र यादव का स्वागत किया।


वहीं आयोजक नैपाली यादव ने मंचासीन अतिथियों सहित उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुये आभार जताया। साथ ही कहा कि वैसे तो मैं पिछले ढाई दशक से समाजसेवा कर रहा हूं लेकिन पीवीएस सेवा ट्रस्ट नामक प्लेटफार्म से भविष्य में कुछ और करने की चाहत है जिसको लेकर आज संकल्पित भी हुआ हूं। 'जन सेवा ही मेरा संकल्प है' स्लोगन के साथ समाजसेवा करने वाले जनसेवक श्री यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में अपने ट्रस्ट के माध्यम से ऐसा कार्य किया जायेगा जो जौनपुर की सामाजिकता पटल पर एक अलग लकीर खींच देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष श्रीवास्तव बच्चा एवं संचालन नितिन नारायण गुप्ता ने किया।
उक्त अवसर पर दिलीप प्रजापति, मनीष प्रजापति, सत्यम गुप्ता, अनूप यादव, कुक्कू, केतन गुप्ता, राहुल सिंह, वैभव वर्मा, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, योगेश जायसवाल, अजय पाण्डेय, आदर्श श्रीवास्तव, दीपक अग्रहरि, संकल्प गुप्ता, मनीष गांधी, रामजी जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नामकरण एवं घोषणा समारोह में नगर के बल्लोच टोला निवासी मो. कलीम की माली हालत देखते हुये समाजसेवी नैपाली यादव ने 18 हजार रूपये का सहायता प्रदान किया। गरीब रिक्शे वाले को 18 हजार रूपये धनराशि के प्रतीक के रूप में चेक दिया गया जो मंचासीन अतिथिगण डा. गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन आदि ने अपने हाथों से दिया।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top