Jaunpur News : श्रीराम कथा से पहले निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Hindi News


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित रामदासपुर नेवादा गांव में मंगलवार सायं से आरम्भ होने वाले श्रीराम कथा से पहले भारी गाजे—बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में ढोल—नगाड़े की धुन पर महिलाएं, बच्चे आदि नाचते—गाते चलते रहे। रामदासपुर नेवादा से होते हुये बडागर चौराहा, शीतला चौकियां धाम होते हुये शोभयात्रा वापस कथास्थल पर पहुंचा। इस मौके पर आयोजक शिवांशु श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से आरम्भ होकर श्रीराम कथा 7 दिनों तक चलेगी। कथा व्यास पर वाराणसी से पधारे मानस वत्सल अनिल पाण्डेय द्वारा श्रीराम कथा श्रवण किया जायेगा। शोभायात्रा में शोभनाथ, शुभम, शिवांशु, आशीष माली समेत सैकड़ों महिलाएं पुरुष, बच्चे आदि मौजूद रहे।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top