Mumbai News : मुंबई में काव्यसृजन परिवार की 158वीं मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

Hindi News

मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुंबई की 158वीं मासिक काव्यगोष्ठी श्रीराम जानकी मंदिर, बद्रीधाम, लालबहादुर शास्त्री नगर, साकीनाका में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदाशिव चतुर्वेदी 'मधुर' ने की, जबकि डॉ. शारदा प्रसाद दुबे 'शरदचंद्र' ने संचालन किया। मुख्य अतिथि कल्पेश यादव और विशिष्ट अतिथि गुरुप्रसाद गुप्त रहे।

काव्यगोष्ठी में पं. जमदग्निपुरी, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीधर मिश्र 'आत्मिक', आनंद पाण्डेय 'केवल', प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी, उमेश मिश्र 'प्रभाकर', रामजीत गुप्त, सजनलाल यादव, शिवनारायण यादव, डॉ. लक्ष्मण शिवनेकर सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

पूर्व शिक्षक सुरेंद्र तिवारी की पूरे आयोजन में उपस्थिति विशेष रही। संस्था के मार्गदर्शक मोतीलाल बजाज की कविता का वाचन पं. जमदग्निपुरी ने किया। वहीं कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव 'कमल' ने ऑडियो के माध्यम से अपनी कविता प्रस्तुत की।

इस अवसर पर शिवनारायण यादव, लक्ष्मी यादव और आनंद पाण्डेय के विचारों की सराहना की गई। अंत में प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ काव्यगोष्ठी का समापन हुआ।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top