Mumbai News : डॉ राधेश्याम तिवारी को मिला पं.रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान

Hindi News

मुंबई। हिंदी भाषी संघ के तत्वावधान  मुंबई के बोरीवली (प) में स्थित पं.रामजस उपाध्याय रामलीला रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हिंदी भाषी संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रामकृपाल उपाध्याय के मुख्य संयोजन में भव्य विराट कवि सम्मलेन एवं सम्मान समारोह का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं काव्य की समृद्धि परंपरा को प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजस्वी हास्य, व्यंग, देशभक्ति एवं भावपूर्ण गीतों, रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमंत्रित कविओं में शशिकांत यादव ( देवास म.प्र ), मनोज गुर्जर (जयपुर ), महेश दूबे (मुंबई ), प्रीति पाण्डेय (प्रतापगढ़ ,उ.प्र. ), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़, राजस्थान )तथा श्रद्धा शौर्य (नागपुर ) ने अपनी रचनायें प्रस्तुत की। इसी मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी , भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक, उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  डॉ. राधेश्याम तिवारी जी को "पं. रामजस उपाध्याय विशिष्ट समाजसेवी सम्मान- 2026 " सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में गोपाल शेट्टी ( पूर्व सांसद), संजय उपाध्याय (विधायक , बोरीवली),  कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र ), मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट जे.पी.मिश्रा, संतोष आर.एन.सिंह सिंह (अध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ ), डॉ.ओम प्रकाश दुबे (संचालक आ. मेडिकल कॉलेज नालासोपारा), वरिष्ठ पत्रकार,आर.टी.आई विशेषज्ञ अनिल गलगली, डॉ शिवश्याम तिवारी (अध्यक्ष ,भारतीय सद्विचार मंच ), पत्रकार विनोद यादव , पूर्व नगरसेविका बीना दोषी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ.किशोर सिंह, (अध्यक्ष , आनंद दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना ),उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, श्री गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के महामंत्री सुभाषचन्द्र उपाध्याय, राघवेन्द्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार मिश्रा,पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्रा, प्रवीण शाह,कांग्रेसी नेता अभय चौबे, उद्योगपति डॉ संदीप तिवारी आदि का समावेश रहा। संस्था के कोषाध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आयोजन में समर्पित सहयोग दिया। महामंत्री डॉ.विनोद मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top