Jaunpur News : खेत में गाय बांधने गए 17 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान मौत

Hindi News

जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के परमालपुर भरथीपुर गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र हरिओम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने 21 अक्टूबर की देर रात चितईपुर स्थित सनराइज हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, राजाराम यादव का पुत्र हरिओम 8 अक्टूबर को खेत में गाय बांधने गया था। इसी दौरान उसके सिर में चोट लग गई। चोट लगने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे काजीपुर चौराहा स्थित हेल्थ सिटी हॉस्पिटल ले गए। बाद में उसे चितईपुर के सनराइज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हरिओम अपने भाइयों में सबसे छोटा था और श्री हंसराज करियर इंटर कॉलेज, कोटिगांव में कक्षा 10 का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top