जौनपुर। बरसठी विकास खंड के गोरापट्टी गांव में 55 वर्षीय मानसिंह चौहान ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि मानसिंह के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
