Jaunpur News : खर्गसेनपुर में प्रज्ञा रानी सरोज ने मां काली की आरती कर की सुख-समृद्धि की कामना

Hindi News

जौनपुर। विजयादशमी के अवसर पर केराकत विधानसभा क्षेत्र के खर्गसेनपुर में भाजपा की मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा नेत्री प्रज्ञा रानी सरोज ने मां काली के पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने मां काली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान प्रज्ञा रानी सरोज के साथ भाजपा मछलीशहर के अनुसूचित मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसूरत सरोज भी मौजूद रहे। दोनों ने पूजा समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता आदर्श चौबे, प्रोफेसर अभिलाष कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top