Jaunpur News : मड़ियाहूं में रातभर निकलीं भरत मिलाप की आकर्षक झांकियां, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Hindi News

जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत में बुधवार रात से गुरुवार भोर तक ऐतिहासिक भरत मिलाप महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर की सड़कों पर आकर्षक झांकियां निकाली गईं। धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों को देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा नगर जगमगाता रहा।

महोत्सव में भद्रकाली माता और नृत्य करते हनुमान जी की झांकियों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भगवान शंकर, माता पार्वती, हनुमान जी और भद्रकाली माता की झांकियां सजाई गई थीं। शोभायात्रा में रामायण और महाभारत के विभिन्न प्रसंगों का भी मंचन किया गया। श्रीकृष्ण द्वारा संकट से रक्षा करने के प्रसंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थी, भवानी और जय महाकाल चौकी समिति समेत कई समितियों ने अपनी झांकियां निकालीं। महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में मड़ियाहूं थाने सहित अन्य थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। पुलिस की निगरानी में महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top