Jaunpur News : खेत की जुताई कर रहे किसान पर ईंट-पत्थर और सरिया से हमला, चार पर मुकदमा

Hindi News

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में खेत की जुताई कर रहे एक किसान पर ईंट-पत्थर और सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोबारा खेत जोतने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बरपुर गांव निवासी वीरेन्द्र प्रताप सिंह अपनी भूमिधरी जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पूराहेमू गांव निवासी रमेश चंद मिश्र, लवलेश उर्फ कुश, विकास मिश्र और शकुंतला देवी ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। हमले में वीरेन्द्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

पीड़ित ने बक्शा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 131, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा संख्या 531/2026 दर्ज किया गया है। घायल किसान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top